UP Board Result 2024 पर लाइव अपडेट: यूपी बोर्ड का रिजल्ट इस तारीख तक आ सकता है; अपडेट पढ़ें

0
70
up-board-result-2024-पर-लाइव-अपडेट-यूपी-बोर्

UP Board 10th, 12th Result 2024 Date Time Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। परीक्षा मार्च में संपन्न हुई। इसके बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।

मूल्यांकन कार्य मार्च के आखिर तक पूरा कर लिया गया था। रिजल्ट जारी होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट की तारीख यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के द्वारा जारी की जाएगी।

UP Board Result 2024: डिजिलॉकर पर ऐसे देखें यूपी बोर्ड मार्कशीट

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • Class X Marksheet 2024 या Class XII Marksheet 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UP Board के लिंक पर जाएं।
  • अब मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स संभालकर रख लें।
  • रिजल्ट के दिन यहां आकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

NEET UG 2024 का प्रश्न: नीट यूजी सुधार विंडो आज इतने बजे बंद हो जाएगा।

UP Board Result 2024: जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुई थीं। परीक्षा में प्रदेश भर के करीब 55 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल से पहले जारी किया जा सकता है।