उत्तराखंड SIR अभियान: जिन मतदाताओं के फॉर्म जमा नहीं हुए, उनका होगा दोबारा सत्यापन; 92% से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा

0
2

उत्तराखंड SIR अभियान: जिन मतदाताओं के फॉर्म जमा नहीं हुए, उनका होगा दोबारा सत्यापन; 92% से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र (SIR Forms) जमा नहीं हो सके हैं, उनका दोबारा सत्यापन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।

Ads

वर्चुअल बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को एसआईआर फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, जिन मतदाताओं को ‘अनकलेक्टेबल’ (Uncollectable) श्रेणी में चिह्नित किया गया है, उनका एक बार फिर घर-घर जाकर सत्यापन करने को कहा गया है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन जिलों में डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, वे मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करें। इसके अलावा, जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) को ASD (Absent, Shifted, Dead) सूची की बूथवार स्वयं समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक SIR गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जबकि 92 प्रतिशत से अधिक फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। अल्मोड़ा और चंपावत जिले एसआईआर गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी तरह पूरा करने वाले पहले जिलों में शामिल हो गए हैं।