चमोली: प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती की मौत, छह घंटे बाद किया रेफर, एंबुलेंस में तोड़ा दम

0
2

 

चमोली। जिले के थराली क्षेत्र में प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल पहुंची 32 वर्षीय गर्भवती महिला की इलाज में देरी के बीच मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को करीब छह घंटे तक सामान्य प्रसव का भरोसा देकर भर्ती रखा गया। जब उसकी हालत गंभीर हो गई, तब उसे कर्णप्रयाग रेफर किया गया।

Ads

परिजनों के अनुसार, रेफर किए जाने के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है और यह उसका तीसरा प्रसव था।

घटना के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि समय पर उचित उपचार और रेफरल की व्यवस्था होती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। मामले के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है।