उत्तराखंड बोर्ड: फेल विद्यार्थियों को मिलेगा पास होने का दूसरा मौका, 22 जुलाई से शुरू होंगी अंक सुधार परीक्षाएं

0
2

उत्तराखंड बोर्ड: फेल विद्यार्थियों को मिलेगा पास होने का दूसरा मौका, 22 जुलाई से शुरू होंगी अंक सुधार परीक्षाएं

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने वर्ष 2026 की अंक सुधार (Marks Improvement) परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने अंक सुधारने के साथ-साथ हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पास होने का भी अवसर मिलेगा।

Ads

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के अनुसार, परीक्षा समिति के निर्णय के तहत वर्ष 2026 प्रथम एवं वर्ष 2025 तृतीय परीक्षा की अंक सुधार परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 22 जुलाई को हाईस्कूल की हिंदी तथा इंटरमीडिएट की हिंदी, कृषि, अंग्रेजी और संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। 23 जुलाई को हाईस्कूल की उर्दू और अंग्रेजी, जबकि इंटरमीडिएट में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, ड्राइंग एंड पेंटिंग, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र और सैन्य विज्ञान की परीक्षाएं आयोजित होंगी।

24 जुलाई को हाईस्कूल की संस्कृत तथा इंटरमीडिएट की गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखा शास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होगी। इसके बाद 27 जुलाई को हाईस्कूल की गणित और गृह विज्ञान, 28 जुलाई को विज्ञान तथा 29 जुलाई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 29 जुलाई को इंटरमीडिएट के कृषि वनस्पति विज्ञान (द्वितीय प्रश्नपत्र) सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं भी संपन्न होंगी।