भारत के ऑपरेशन सिंदूर और लाहौर में पड़ोसी मुल्क के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार (वीरवार) रात आठ बजे जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया सहित कई इलाकों में आत्मघाती ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम (एस-400) ने दुश्मन की आठ मिसाइलों और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। हमले के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में भी भारी गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
Jammu : भारतीय सेना ने पाकिस्तान की आठ मिसाइल और कई ड्रोन मार गिराए गए, एस-400 ने दुश्मन पर बरपाया कहर
रात आठ बजे जम्मू शहर धमाकों से गूंजने लगा। धमाकों के साथ ही पूरे शहर की बिजली बंद कर दी गई। बाजारों में खरीदारी करने निकले लोग भी सुरक्षित जगहों की ओर लौटने लगे। मिसाइलों का मलबा लपटों के साथ गिरते दिखा।





