Dehradun: निलंबन के बाद जांच शुरू हुई, चौकी इंचार्ज ने विवेचना के बहाने पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया

0
41

रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार चौकी इंचार्ज ने चोरी के मामले में विवेचना कर रहे पीड़ित महिला को जांच के बहाने नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने इसके बाद पिस्टल दिखाकर महिला से कई बार बलात्कार किया। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

पीड़िता ने इसकी शिकायत डीजीपी, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से की थी। पीड़िता एक योगी है और उसका पति कनाडा में रहता है। पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2023 में उनका घर चोरी हुआ था। मयूर विहार चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट ने इसकी जांच की। इस दौरान चौकी प्रभारी उसके घर आया-जाया करता था। उसे केस की जांच का बहाना बनाकर नैनीताल ले गया। वहां एक होटल में जबरन यौन संबंध बनाया। आरोपी इसके बाद से लगातार बलात्कार करता रहा।

पीड़िता का दावा है कि चौकी प्रभारी ने उसे अपार्टमेंट में बुलाया और खुद को अविवाहित बताया। रिवाल्वर दिखाकर कई बार जबरन बलात्कार किया उसने उसे और उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। बाद में पता चला कि आरोपी शादी कर चुका था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी से तंग आकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। उसे अस्पताल भेजा गया। एसएसपी अजय सिंह ने पीड़िता की शिकायत पर चौकी प्रभारी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ की देखरेख में होगी जांच
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक भावना को दी गई है। उपनिरीक्षक भावना क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर की देखरेख में इसकी विवेचना करेंगी।

बाद में आरोपी दरोगा पर आई थी जांच
सुमेर सिंह पहले पीड़िता के घर हुई चोरी की जांच कर रहे थे। उन्हें स्थानांतरित करने के बाद जांच आरोपी मनोज भट्ट मिल गया। आरोपी इसके बाद से महिला को जांच के बहाने बलात्कार करता रहा। महिला को पहले जांच के बहाने एक कैफे में बुलाया गया, जहां से उसे नैनीताल ले गया। आरोपी फिर भी महिला को घर बुलाकर बलात्कार करता रहा।