आज (शुक्रवार) प्रदेश के पांच जिलों में झोंकेदार हवाओं और तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें झोंकेदार हवाएं शामिल हैं। अन्य जिलों में शुष्क मौसम रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश होगी। बीते बुधवार को हुई बारिश ने करीब दो महीने तक प्रचंड गर्मी से परेशान दूनवासियों को राहत दी।
बारिश का असर बृहस्पतिवार को भी दिखा। जिसके चलते दून का तापमान सामान्य के करीब पहुंच 35.7 डिग्री पहुंच गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री कमी के 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज (शुक्रवार) को दून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।
दो महीने बाद बंद हुए एसी-कूलर
बारिश के दौरान रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट से दो महीने बाद दूनवासियों ने एसी कूलर को बंद कर दिया। दून के लोगों का कहना है कि पहले ऐसा होता था। दिन की हल्की बारिश रात का तापमान प्रभावित करती थी। राजपुर रोड में रहने वाले अर्जुन रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से AC बंद कर दिया गया था। कूलर भी देर रात को बंद कर दिए गए।
ये रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 35.3 21.8
पंतनगर 37.1 24.6
मुक्तेश्वर 24.3 1 2.9
नई टिहरी 26.4 14.0