काम की खबर:: नैनीताल घूमने वालों के लिए नवीनतम अपडेट: अब कमरे के लिए भटकना नहीं होगा; जानें क्यों

0
139

यदि आप गर्मी से बचने और सुहावने मौसम में यादगार समय बिताना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। नैनीताल पहुंचने के बाद आपको कहीं नहीं भटकना होगा। नैनीताल पहुंचते ही आप होटलों और होम स्टे में कमरे बुक कर सकेंगे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की पहल पर शहर के प्रवेश द्वार पर पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटलों और होम स्टे के नाम और फोन नंबर की सूची लगाई जाएगी। ताकि पर्यटक आसानी से बुक कर सकें।

दरअसल जैसे जैसे तराई भाबर में गर्मी बढ़ती है, तो देश के विभिन्न प्रांतों से यहां सैलानी पहुंचे है। इन सैलानियों के साथ ही विदेशों से भी ग्रीष्मकालीन सीजन में पर्यटक आते हैं। ऐसे में यहां सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है। पर्यटकों की आमद बढ़ने के साथ ही वाहनों का दबाव बढ़ता देख व शहर की छोटी-बड़ी सभी पार्किंग पैक होने पर वाहनों को शहर के प्रवेश द्वार में रोका जाता है। ऐसे में उन्हीं सैलानियों के वाहनों को प्रवेश दिया जाता है, जिनका शहर के होटलों में बुकिंग हो और यहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो। ऐसे में होटल एसोसिएशन की ओर से इस बार सैलानियों को यह सुविधाएं दी जा रही हैं कि वह रूसीबाई, नारायण नगर व पाइंस से भी होटलों व होम स्टे के कमरे बुक करा सकते हैं।

ठगी से मिलेगा निजात
पर्यटक अक्सर ऑनलाइन बुकिंग में ठगी का शिकार होते हैं। बीते कुछ वर्षों में, पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग करने पर पहले से ही पैसे दे दिए हैं। नैनीताल पहुंचते ही आप जानते हैं कि शहर में ऐसे कोई होटल या होम स्टे नहीं हैं। ऑनलाइन वेबसाइटों पर पार्किंग और कई अन्य सुविधाएं अक्सर दिखाई देती हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता। इससे भी बहस होती है।

होटल एडं रेस्टोरेंट एसोसिएशन की पहल पर पहली बार नैनीताल शहर के प्रवेश द्वार रूसीबाई पास, नारायण नगर व पाइंस में होटलों व होम स्टे की लिस्ट लगाई जाएगी। इसमें होटलों व होम स्टे के नाम के साथ नंबर दर्ज होंगे, ताकि सैलानी यहां से भी कमरों की बुकिंग कर सकें।
– दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल।