रुड़की: आसफनगर झाल के पास मिले दो अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

0
1

रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित आसफनगर झाल के पास रविवार को दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।

ग्रामीणों ने नहर किनारे देखे शव

पुलिस के अनुसार, रविवार को आसफनगर झाल के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर नहर किनारे पड़े दो शवों पर पड़ी। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

Ads

पहचान में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को सुरक्षित रूप से अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

सभी पहलुओं से जांच जारी

पुलिस आसपास के क्षेत्रों से लापता लोगों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शवों की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।