नहाने के दौरान गंगा में डूबा विदेशी पर्यटक, रेस्क्यू जारी, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

0
138

ऋषिकेश। जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र में सोमवार की सुबह स्वामीनारायण घाट पर स्नान करते हुए एक प्रवासी भारतीय पर्यटक गंगा में डूब गया, जिसका पता नहीं चल पाया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें गंगा में काफी तलाश किया, मगर उनका पता नहीं चल पाया।

एनआरआई प्रगणेश ओनधिया (59 वर्ष) पुत्र नटवरलाल, निवासी 38 एलेमेंट क्लोज पिन्नर लंदन अपनी पत्नी पिंकी व पुत्र आनंद के साथ ऋषिकेश घूमने आये थे। मुनिकीरेती थाना के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 7:45 बजे वह स्वामीनारायण घाट पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान वह गंगा नदी में बह गए। सूचना पाकर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी प्रयासों के बावजूद उनका गंगा में कहीं पता नहीं चल पाया।