हल्द्वानी: “ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी: छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, उच्च पैकेज पर नियुक्ति

0
26

हल्द्वानी: (निधी अधिकारी) ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के छात्रों ने हालिया कैंपस प्लेसमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों से चार छात्रों को प्रतिष्ठित संस्थाओं में आकर्षक वेतन मिल गया है।

B.Tech विद्यार्थी अनुराग भट्ट को इंफोसिस में नियुक्ति मिली। वहीं, एमबीए गौरव शाह को धनगार्ड दुबई की कंपनी में शानदार नियुक्ति मिली है। मयंक शर्मा, जो हॉस्पिटल मैनेजमेंट का छात्र है, दुबई के शेरटन ग्रैंड होटल में नौकरी मिली है। राहुल जोशी, BBA, को PwC में नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

विश्वविद्यालय के निदेशक, डॉक्टर मनीष कुमार बिष्ट ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमें अपने छात्रों की सफलता पर गर्व है। यह उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए उद्योगोन्मुखी शिक्षा का नतीजा है। यह प्लेसमेंट न केवल छात्रों के लिए बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का क्षण है।”