Uttarakhand Weather: दिन की शुरुआत में तेज धूप और तेज हवा की चेतावनी

0
40

जून के शुरुआत में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सिलसिला जारी रहा। रात में बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी, लेकिन सुबह तेज धूप हुई। आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज गर्जन और झोंकेदार हवाएं हो सकती हैं।

माैसम विज्ञान केंद्र ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, इन जिलों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

यह रहा तापमान

शहर              अधिकतम       न्यूनतम
देहरादून            42.1             24.4
पंतनगर             39.5             25.6
मुक्तेश्वर             31.0             16.8
नई टिहरी          30.6             18.6