Sonam Kapoor: ‘भाग मिल्खा भाग’, सोनम कपूर की पहली फिल्म थी, जो 11 रुपये में आई थी।

0
34

‘सांवरिया’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 9 जून 1985 को मुंबई में जन्म लिया था। सोनम लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने बेबाक अंदाज और फैशन के कारण आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। उनका अभी तक का करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

‘सांवरिया’ के बाद सोनम कपूर ने साल 2009 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 में काम किया था। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली थी। इसके अगले साल सोनम ‘आई हेट लव स्टोरीज’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में कामयाब हुई थी। इसके बाद उन्होंने अभय देओल के साथ ‘आयशा’ की थी। सोनम को अक्षय कुमार, बॉबी देओल और इरफान खान के साथ ‘थैंक्यू’ और शाहिद कपूर के साथ ‘मौसम’ फिल्म में अपने अभिनय के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। 2012 में आई ‘प्लेयर्स’ फिल्म पर भी फ्लॉप का ठप्पा लगा था।
लगातार फ्लॉप पर फ्लॉप फिल्में देने के बाद सोनम कपूर ने आखिरकार साल 2013 में जाकर ‘रांझना’ फिल्म से तारीफें बटोरीं। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। यहां से उनका करियर संवरने लगा था। उसी साल ‘भाग मिल्खा भाग’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इस फिल्म के जरिए सोनम कपूर ने दूसरी बार राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ काम किया था। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए सोनम ने फीस के तौर पर केवल 11 रुपये लिए थे। इन दो सफलताओं के बाद एक बार फिर से सोनम के करियर का पहिया पटरी से उतर गया। 2014 में आई ‘बेवकूफियां’ और ‘खूबसूरत’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आने के साथ ही सुस्त  पड़ गई थी।

प्रेम रतन धन पायो, सोनम कपूर और सलमान खान की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। सोनम ने नीरजा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड जीता था। 2018 में उन्होंने फिल्म ‘पैडमैन’ में अक्षय कुमार के साथ काम किया। उन्होंने उसी वर्ष उद्योगपति आनंद आहूजा से विवाह किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर की अब तक ग्यारह फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। शादी के बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं, जैसे ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘संजू’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘द जोया फैक्टर’ और ‘एके वर्सेज एके’। साल 2023 में रिलीज हुई उनकी पिछली फिल्म थी ‘ब्लाइंड’।