Uttarakhand: केदारनाथ धाम में लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन

0
13

केदारनाथ धाम में लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हेली एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स का था, जोकि ऋषिकेश से केदारनाथ जा रहा था। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने की इसकी पुष्टि की।

बताया कि हार्ड लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ था। हेलिकॉप्टर की टेल बॉन टूटी है। कोई घायल नहीं है। हेली में केवल चालक सवार था। बता दें,  29 अक्तूबर 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी ने एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा संजीवनी का शुभारंभ किया था।