देहरादून से महज ढाई घंटे दूर चकराता, मेगा वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब; होटल-होमस्टे और रिसॉर्ट फुल

0
2
चकराता। गांधी जयंती की छुट्टी और मेगा वीकेंड के चलते देहरादून से करीब ढाई घंटे की दूरी पर स्थित चकराता पर्यटकों से गुलजार रहा। गुरुवार रात से ही देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शुक्रवार को चकराता के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर स्थानीय पर्यटन कारोबार पर भी दिखाई दिया। क्षेत्र के होटल, होमस्टे, रिसॉर्ट और गेस्ट हाउस में अच्छी बुकिंग रही। कई प्रतिष्ठानों में कमरे पहले से ही बुक होने के कारण पर्यटकों को ठहरने के लिए विकल्प तलाशने पड़े।

चकराता के आसपास स्थित प्राकृतिक स्थल, जंगल और पहाड़ी वातावरण पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। छुट्टियों का लंबा वीकेंड होने के कारण परिवारों और दोस्तों के समूहों के साथ बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे।

Ads

पर्यटकों की आमद से स्थानीय दुकानदारों, होटल संचालकों, होमस्टे संचालकों और अन्य पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के कारोबार में भी तेजी देखने को मिली। गांधी जयंती और सप्ताहांत की छुट्टियों ने चकराता के पर्यटन कारोबार को खासा सहारा दिया।