अयोध्या: छह माह पहले बना 150 करोड़ का ओवरब्रिज धंसा

0
155

अयोध्या में लखनऊ हाईवे के सहादतगंज बाईपास तिराहे पर 150 करोड़ रुपये की लागत से बना ओवरब्रिज छह माह के भीतर ही धंस गया। ओवरब्रिज धंसने से इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुल की बाउंड्री पर भी दरारें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं, जिससे लोगों में नाराज़गी और चिंता बढ़ गई है।

शुक्रवार सुबह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्थानीय इकाई को पुल की सड़क धंसने की जानकारी मिली। तुरंत अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और सुरक्षा कारणों से पुल पर यातायात रोक दिया गया।

एनएचएआई के जूनियर इंजीनियर योगेंद्र कुमार के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के चलते पुल का हिस्सा धंसा है। मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है और यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।