पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुद तले पकौड़े, चखा स्वाद, बोले- “वाह रे रामू, तेरे पकौड़े!”

0
1

ऋषिकेश/छिद्दरवाला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार को देहरादून से हरिद्वार की ओर जाते समय छिद्दरवाला में अचानक एक स्थानीय पकौड़ी की दुकान पर रुक गए। यहां उन्होंने न सिर्फ पकौड़ी और चाय का स्वाद लिया, बल्कि खुद पकौड़े तलने में भी हाथ आजमाया।

छिद्दरवाला में पुलिस चेकपोस्ट के समीप स्थित रामू पकौड़े वाले की दुकान पर पहुंचे हरीश रावत कुछ देर के लिए ढाबे के अंदर रुके। उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय लोगों से बातचीत की और क्षेत्र से जुड़ी पुरानी यादें भी साझा कीं।

Ads

इसी दौरान उन्होंने पकौड़े तलने वाला झारा (छलनी) हाथ में उठा लिया और दुकानदार के साथ खुद पकौड़े तलने लगे। इसके बाद उन्होंने पकौड़ों का स्वाद भी चखा और स्थानीय अंदाज में कहा—“वाह रे रामू, तेरे पकौड़े!”

हरीश रावत के इस सहज अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर बातचीत की और कुछ समय बिताने के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

स्थानीय दुकान पर अचानक रुकने और खुद पकौड़े तलने का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के लिए खास आकर्षण का विषय रहा।