देहरादून में निहंगों का प्रवेश, देर रात तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने पांवटा साहिब की ओर लौटाया

0
2

देहरादून में निहंगों का प्रवेश, देर रात तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने पांवटा साहिब की ओर लौटाया

देहरादून | 26 जून: चमोली के कर्णप्रयाग में हुए विवाद के बाद गुरुवार को करीब 200 निहंग सिख उत्तराखंड की ओर कूच कर गए। पुलिस ने कुल्हाल चेक पोस्ट पर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वार्ता विफल होने के बाद कुछ निहंग बैरिकेडिंग तोड़कर उत्तराखंड सीमा में प्रवेश कर गए।

निहंगों के देहरादून की ओर बढ़ने की सूचना मिलते ही पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। प्रेमनगर समेत कई संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल, आईटीबीपी और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए। देर रात तक पुलिस और निहंगों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

Ads

बताया गया कि कुछ निहंग तलवारें लहराते हुए आगे बढ़े और रास्ते में पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए। इस दौरान पुलिस के दो डंपरों में भी तोड़फोड़ की गई। हालांकि देर रात पुलिस प्रशासन ने सभी निहंगों को समझाइश देकर वापस पांवटा साहिब की ओर रवाना कर दिया।

निहंगों का कहना था कि वे हेमकुंड साहिब जाने के लिए उत्तराखंड में प्रवेश करना चाहते थे। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद राज्य की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।