ऊधम सिंह नगर समाचार: शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने कराया मामला शांत

0
3

बाजपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के गांव खुशालपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे समारोह में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना में दो युवक घायल हो गए।

डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गांव खुशालपुर निवासी एक व्यक्ति के घर पर शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लात-घूसे चलने लगे।

Ads

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हंगामे की सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी के एसआई भरत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाया और कड़ी हिदायत देकर मामला शांत कराया।

पांच लोगों का पुलिस एक्ट में चालान

चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत ने बताया कि घटना के बाद अक्षय, विशाल, सुजल, नमन और अमित के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। पुलिस ने सभी को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने की सख्त चेतावनी भी दी है।