उत्तरकाशी में आयोजित युवा संसद: विभिन्न महाविद्यालयों के 91 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

0
2

उत्तरकाशी। भारत सरकार के खेल मंत्रालय और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जनपदीय स्तर की युवा संसद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 91 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में स्वाति नौटियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

लोकतंत्र और आपातकाल विषय पर छात्रों ने रखे विचार

रामचंद्र उनियाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएफओ डी.पी. बलूनी और मंजीरा देवी शिक्षण संस्थान के कुलपति भगवान नौटियाल ने किया। इसके बाद “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सबक” विषय पर युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने लोकतंत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

Ads

लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका पर जोर

कार्यक्रम के दौरान डीएफओ डी.पी. बलूनी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को गंभीर अध्ययन की आदत विकसित करने की सलाह दी। वहीं, विशिष्ट अतिथि भगवान नौटियाल ने युवाओं को सरकार द्वारा संचालित रोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

युवाओं को अध्ययनशील बनने की दी प्रेरणा

डॉ. मधु थपलियाल ने छात्रों को निरंतर अध्ययन और ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। जिला नेहरू युवा केंद्र के आशीष पंत ने “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026” के नियमों और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा

प्रतियोगिता में स्वाति नौटियाल ने पहला, अवधेश नौटियाल ने दूसरा, नेहा रावत ने तीसरा और साहिल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता ध्यान और सोहनपाल ने किया।

इस अवसर पर बबीता शाह, प्रताप सिंह बिष्ट, डॉ. विनीता कोहली, डॉ. रिचा बधानी, डॉ. नेहा गोस्वामी, डॉ. प्रदेव सहित कई शिक्षाविद और गणमान्य लोग मौजूद रहे।