यू-ट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार से सरेराह बदतमीजी, पत्नी अवंतिका ने दिखाई हिम्मत; पुलिस से की शिकायत

0
2
हल्द्वानी। देश के चर्चित यू-ट्यूबर और ब्लॉगर सौरभ जोशी के परिवार के साथ हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे के पास कथित तौर पर अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। आरोप है कि कुछ कार सवार युवकों ने सौरभ जोशी, उनकी पत्नी अवंतिका और भाई के साथ सड़क पर अभद्र व्यवहार किया।

घटना के बाद सौरभ जोशी की पत्नी अवंतिका ने मामले को लेकर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से शिकायत की। घटना से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आया है।

डिनर के बाद घर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, सौरभ जोशी अपनी पत्नी और भाई के साथ डिनर करने के बाद कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिकोनिया चौराहे के आसपास उनकी कार के आगे चल रहे दूसरी कार के सवार युवकों ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की।

Ads

बताया जा रहा है कि घटना के बाद सौरभ जोशी ने उनकी कार का पीछा किया। हालांकि, कार सवार युवक वाहन की रफ्तार बढ़ाकर ठंडी सड़क की ओर निकल गए और वहां से फरार हो गए।

पत्नी अवंतिका ने पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद अवंतिका ने मौके पर मौजूद पेट्रोलिंग पुलिसकर्मियों से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कथित अभद्रता को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस की ओर से जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।