Uttarakhand में मौसम: आज हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का अलर्ट, सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ेगी

0
172

आज उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छा जाएगा। ऊधमसिंह नगर जिले में मौसम विज्ञान केंद्र ने रात से सुबह तक घना कोहरा रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार भी कोहरे के येलो अलर्ट पर है।

केंद्र ने बताया कि पहाड़ों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन सुबह-शाम शीतलहर चलने से ठंड लगेगी। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा छाने से सुबह-शाम और रात को भी ठंड लगेगी।

Ads

बारिश की उम्मीद नहीं

प्रदेश के किसी भी जिले में अभी बारिश नहीं होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे तक हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाया रहा। जिससे आम आदमी का जीवन प्रभावित हुआ।