Table of Contents
Toggleपीजी कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तरकाशी के पीजी कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभागीय परिषद का गठन भी किया गया।
स्टोरी टेलिंग में छात्रों का शानदार प्रदर्शन
स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में दैव्यांश भट्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। खुशी नौटियाल द्वितीय और दीपशिखा सेमवाल तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों ने अपनी कहानी कहने की कला से सभी को प्रभावित किया।
अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम
मॉडल प्रतियोगिता में अभिषेक सेमवाल विजेता बने। वहीं क्विज प्रतियोगिता में टीम क्यूरी (प्रीति, दैव्यांश, अरुण, दीक्षिता) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम एडिशन (अभिषेक, जिया, सलोनी, दीक्षा) द्वितीय और टीम न्यूटन (दीपशिखा, राहुल, स्नेहा, रुचिका) तृतीय स्थान पर रही।
विजेताओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. महेंद्र पाल परमार ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. कैलाश रांगड़ ने लघु शोध प्रबंध पर जानकारी दी, जबकि डॉ. पवन कुमार बिजल्वाण ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर व्याख्यान दिया।
छात्रों को वैज्ञानिक सोच के लिए किया प्रेरित
डॉ. महेंद्र प्रताप राणा और विभाग प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार रावत ने छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक करते हुए वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अंजली नौटियाल ने किया।




