उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश थमी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार

0
2

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश थमी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार

लगातार दो दिनों से बारिश थमने के बाद उत्तराखंड में गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप के कारण मैदानों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8°C और न्यूनतम तापमान 24.8°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिनभर उमस भरी गर्मी महसूस की गई।

Ads

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश के एक-दो दौर पड़ सकते हैं।

देहरादून में आज अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 25°C रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 19 जुलाई तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रहने की संभावना है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।