Uttarakhand: आज सुबह आठ बजे सैलानियों का दल विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में पर्यटकों के लिए रवाना होगा।

0
30

शनिवार से विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली होगी। पर्यटकों को सुबह आठ बजे घाटी भेजना शुरू कर दिया जाएगा। हर साल एक जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली रहती है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ने पर्यटकों को घाटी में भेजने के लिए सभी प्रबंध कर लिए हैं। यात्रा के मुख्य स्थान घांघरिया में भी नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की डीएफओ बीबी मार्तोलिया पहुंची हैं। यहां से फूलों की घाटी की ओर तीन किमी का रास्ता है। डीएफओ ने बताया कि घाटी में जाने वाले मार्ग में सुधार हुआ है।

घाटी में भी विभिन्न प्रजातियों के फूल खिलने लगे हैं। शनिवार सुबह आठ बजे पर्यटकों का पहला दल घांघरिया से भेजा जाएगा। पिछले वर्ष घाटी में 13,161 लोग आए थे। पार्क प्रशासन ने चारधाम यात्रा को देखते हुए इस साल पर्यटकों की बड़ी संख्या की उम्मीद की है।

दोपहर 12 बजे तक जाएंगे पर्यटक

फूलों की घाटी हिमालयी क्षेत्र में है। यहां रात्रि विश्राम का कोई प्रबन्ध नहीं है। पर्यटकों को उसी दिन घांघरिया वापस लौटना होगा। पर्यटकों को घांघरिया से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक घाटी में भेजा जाता है। पांच बजे शाम तक वापस आना होगा। भारतवासी 200 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी पर्यटक 800 रुपये प्रति व्यक्ति देते हैं।