चंपावत में लोहाघाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डंपर दुर्घटना में एक की मौत

0
2
चंपावत। लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसान के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, डंपर पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर आ रहा था। इसी दौरान बसान के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में डंपर में सवार दीपक कुमार की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चौकी प्रभारी विपुल जोशी के अनुसार, पुलिस और अन्य रेस्क्यू कर्मी घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

Ads

दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने की भी स्थिति बनी।

हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है और पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।