“शिवांस गुप्ता: राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के नये नहर अध्यक्ष”

0
110

ऋषिकेश:राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी गंगानगर निवासी शिवांश गुप्ता को मिली है। संगठन के जिला अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने शिवांश गुप्ता को नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
जिला अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव भटनागर के निर्देश पर संगठन का विस्तार किया जाना शुरू किया है। इसी कड़ी में ऋषिकेश नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गंगानगर निवासी शिवांश गुप्ता को दी गई है। शिवांश गुप्ता ने संगठन के मजबूती और सनातन धर्म की रक्षा और हित के लिए बेहतर कार्य करने का भरोसा संगठन को दिया है। शिवांश गुप्ता ने बताया कि जल्दी वह अपनी नगर कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। कार्यकारिणी विस्तार के बाद संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा