नई टिहरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट अधिकारी एसोसिएशन, टिहरी जिले की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इस नई टीम में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
Table of Contents
Toggleनई कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में दलवीर सजवाण को जिलाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा गंभीर सिंह नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अयोध्या पुरी को कार्यकारी अध्यक्ष, अनूप रावत को उपाध्यक्ष, विनोद सकलानी को सचिव और सुरेंद्र पुरषोड़ा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, विजयराम बंगवाल को संगठन मंत्री, लक्ष्मण सिंह बिष्ट को संयुक्त मंत्री, विनोद नौटियाल को संप्रेक्षक और राकेश चंद्र भारती को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
नवनियुक्त अध्यक्ष दलवीर सजवाण ने बताया कि कार्यकारिणी के गठन से पहले संगठन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इन समस्याओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के समक्ष रखा गया।
समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
सीएमओ ने संगठन की ओर से उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए लंबित समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। नई कार्यकारिणी ने उम्मीद जताई है कि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।




