लेबर पेन के बाद नताशा दलाल अस्पताल में भर्ती, वरुण धवन के घर कभी-भी किलकारियां गूंज सकती हैं

0
34

इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स माता-पिता बनने जा रहे हैं। यामी गौतम ने तो बेटे को जन्म दे दिया है। अब निगाहें दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्ढा और वरुण धवन पर अटकी हुई हैं। फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि अब इनमें से कौन पहले गुड न्यूज सुनाने वाला है। हालांकि वरुण धवन का नंबर लगता है क्योंकि इन्हें अस्पताल के बाहर देखा गया है। इस दौरान वह अकेले थे। उनके साथ कोई नहीं था। उनकी पत्नी भर्ती हैं क्योंकि उन्हें लेबर पेन हो रहा था। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले एकाध दिन में एक और गुड न्यूज सुनने को मिल जाएगी।

वरुण धवन का अस्पताल से वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वरुण धवन का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह अस्पताल से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने नीले रंग का ट्रैक पैंट, सफेद रंग की टी-शर्ट और लाल रंग का एक बैग लिया है। बिना हाव-भाव के वह सीधे अपनी गाड़ी में बैठ जाते हैं। वहां खड़े पपाराजी को वह जरा भी एंटरटेन नहीं करते हैं। और वहां से रवाना हो जाते हैं।
सुरेंद्र राजन की फकीरी पर हो जाएंगे फिदा! गरीबों में पैसे बांट देते थे ‘मकसूद भाई’, मूर्तिकला में भी हैं माहिर

नताशा दलाल को हुआ लेबर पेन

‘न्यूज 18’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नताशा को सोमवार, 3 जून की सुबह अस्पताल ले जाया गया क्योंकि उन्हें लेबर पेन होने लगा था। पत्नी के साथ रहने के लिए एक्टर वरुण धवन ने अपने सारे काम-धाम को आगे शेड्यूल कर दिया है। अब फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि एक्टर कब पापा बनेंगे और वो इस खुशखबरी को उनके साथ शेयर करेंगे।