चंपावत में गुलदार का आतंक: पांच दिनों में पांच पालतू जानवरों की मौत, ग्रामीणों ने की पकड़ने की मांग

0
2
बाराकोट के डोबाभागू क्षेत्र में लगातार हो रही गुलदार की आवाजाही से दहशत, तीन बकरियों और पालतू कुत्तों को बनाया निवाला

चंपावत। बाराकोट विकासखंड के डोबाभागू क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, बीते पांच दिनों में गुलदार पांच पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुका है। लगातार बढ़ रही सक्रियता से क्षेत्र में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

पांच दिनों में पांच पालतू जानवरों की मौत

ग्रामीण जगदीश चंद्र तिवारी ने बताया कि गुलदार ने पांच दिनों के भीतर कमलापति तिवारी और कमल राम की तीन बकरियों समेत अन्य ग्रामीणों के पालतू कुत्तों को मार डाला है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण अपने पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Ads

ग्रामीणों में बढ़ा भय

क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के सक्रिय रहने से पालतू जानवरों को खतरा बढ़ गया है। ऐसे में उन्होंने वन विभाग से मामले का संज्ञान लेकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।