नैनीताल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, एसटीएच में वेंटिलेटर पर भर्ती बुजुर्ग ने दम तोड़ा

0
2

गंभीर हालत में 29 अगस्त को अस्पताल लाए गए थे मरीज, सीएमओ ने मांगा डेथ ऑडिट

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू से पहली मौत का मामला सामने आया है। 62 वर्षीय बुजुर्ग ने हल्द्वानी स्थित डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर हालत के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने स्वाइन फ्लू से मौत की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भेज दी है। सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन को मामले का डेथ ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं।

निजी अस्पताल से एसटीएच तक चला उपचार

जानकारी के अनुसार, नैनीताल निवासी बुजुर्ग की तबीयत करीब एक सप्ताह पहले बिगड़ गई थी। स्वजन ने उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

Ads

मरीज की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन वहां बेड उपलब्ध न होने के कारण स्वजन उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में ले गए। इसके बाद गंभीर हालत में 29 अगस्त को उन्हें एसटीएच लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सीएमओ को भेजी गई मौत की सूचना

एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने स्वाइन फ्लू से मरीज की मौत की सूचना सीएमओ को भेज दी है। अस्पताल प्रबंधन अब मामले का डेथ ऑडिट कर रिपोर्ट सीएमओ को भेजेगा। इससे मरीज की उपचार संबंधी स्थिति और मौत के कारणों की समीक्षा की जाएगी।