उपचुनाव अपडेट: काजी निज़ामुद्दीन ने मारी बाजी, बदरीनाथ में कांग्रेस को मिली इतनी बढ़त

0
117

उत्तराखंड: मंगलौर सीट से कांग्रेस के काजी निज़ामुद्दीन ने
जीत दर्ज की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के करतार सिंह भडाना को 652 मतों से पराजित किया है। यहां बसपा तीसरे स्थान पर रही है। जबकि बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस के लखपत बूटोला भी 16वें चरण की मतगणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी से करीब 5000 से अधिक मतों से जीत हासिल कर ली है।

सूत्र बता रहे
उधर,जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभी मंगलौर सीट पर कांग्रेस की जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भाजपा रिकाउंटिंग की मांग कर रही है। पहले सहायक जिला सूचना अधिकारी ने यह जानकारी दी थी कि दसवें राउंड की समाप्ति के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 449 मतों से जीत गए हैं।

Ads