बाजपुर में बड़ी चोरी: अकेली महिला के घर से करीब 10 लाख की नकदी और जेवरात चोरी

0
2

ऊधम सिंह नगर | बाजपुर के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के शोकानगला गांव में चोरों ने देर रात एक घर की खिड़की तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी करीब 10 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में परमजीत कौर अकेली सो रही थीं, जबकि उनका बेटा इंग्लैंड में रहता है। इसी दौरान चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और अलमारी में रखी नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए।

Ads

सुबह घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।