अल्मोड़ा। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की जिला शाखा की बैठक 24 जुलाई को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड भवन के द्वितीय तल पर होगी।
संगठन के जिलाध्यक्ष नवल पंत ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बैठक में विभाग के विभिन्न खंडों से जुड़ी समस्याओं और कर्मचारियों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।




