मॉरीशस में लापता हुआ द्वाराहाट का युवक, छह दिन से नहीं मिला सुराग; परिजनों ने सीएम धामी से लगाई मदद की गुहार

0
3

अल्मोड़ा। द्वाराहाट ब्लॉक क्षेत्र के कुंथाड़ी गांव का एक युवक मॉरीशस में लापता हो गया है। पिछले छह दिनों से युवक से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इससे चिंतित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा से मदद की गुहार लगाई है।

परिजनों ने मुख्यमंत्री से मॉरीशस सरकार और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर युवक की सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। लंबे समय से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।

Ads

परिजनों की सूचना के आधार पर मॉरीशस पुलिस ने भी युवक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय स्तर पर शिकायत मिलने के बाद द्वाराहाट पुलिस भी मामले में सक्रिय हो गई है और संबंधित भारतीय दूतावास से संपर्क साधने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

परिजनों को उम्मीद है कि भारतीय दूतावास, मॉरीशस पुलिस और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से युवक का जल्द पता लगाया जा सकेगा। परिवार लगातार युवक की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए है।