बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी की हर गतिविधि खंगाल रही पुलिस, जांच के लिए एसआईटी गठित

0
2

चमोली: बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब आरोपी कर्मचारी की गतिविधियों और पूरे मामले की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में गठित एसआईटी में बदरीनाथ थानाध्यक्ष महादेव उनियाल को विवेचना अधिकारी बनाया गया है। टीम में एसएसआई प्रकाश बिष्ट, लंगासू चौकी प्रभारी दिनेश पंवार तथा एसओजी के दो कर्मियों को भी शामिल किया गया है।

Ads

जांच एजेंसियां आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), ईमेल, बैंक खातों के लेनदेन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच कर रही हैं। इसके अलावा, मंदिर परिसर और संबंधित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की सटीक जानकारी सामने आ सके।

पुलिस का कहना है कि एसआईटी को मामले के हर पहलू की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि चढ़ावे में कथित हेराफेरी कैसे हुई, इसमें कौन-कौन शामिल था और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या रही।

जांच पूरी होने के बाद प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।