उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
2

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज होने लगा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भी कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है।

Ads

इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।