CERT-In, एक सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी, ने Wi-Fi राउटर्स का उपयोग करने वाले लोगों को चेतावनी दी है। कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने घरों और कार्यालयों में उपयोग होने वाले इस वाई-फाई राउटर के फर्मवेयर में कई खामियां पाई हैं, जो उपयोगकर्ता को भारी नुकसान पहुँचा सकते हैं। एजेंसी ने इस वाई-फाई राउटर का उपयोग करने के लिए एक दिशानिर्देश जारी किया है, जिसमें इन कमियों का उल्लेख किया गया है। यदि आप भी इस कंपनी का Wi-Fi राउटर घर या कार्यालय में इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको इसका फर्मवेयर अपडेट करना होगा।
CVE-2024-2257
CERT-In ने Digisol कंपनी के Wi-Fi राउटर में ये खामियां पाई हैं। इस कंपनी के राउटर के फर्मवेयर में आई इस दिक्कत की वजह से यूजर्स का निजी डेटा चोरी हो सकता है। आइए, जानते हैं इस राउटर में मिलने वाली खामियों के बारे में…
CVE-2024-4231
URT पिन के अलावा, हैकर्स इस Wi-Fi राउटर को फिजिकल रूप से एक्सेस कर सकते हैं। एडवाइजरी के अनुसार, हैकर्स यूआरटी पिन को पहचानकर राउटर के सिस्टम रूट शेल को हैक कर सकते हैं, इससे टारगेट किए जाने वाले सिस्टम से महत्वपूर्ण जानकारियां निकाल सकते हैं।
CVE – 2024-4232
तीसरी सबसे बड़ी कमी इस Wi-Fi राउटर में पासवर्ड स्टोरिंग में एनक्रिप्शन की कमी है। सिस्टम को बिना एनक्रिप्शन के हैकर चंद सेकेंड में हैक कर सकता है। इसके बाइनरी डेटा भी देख सकते हैं।
यह खामी Digisol Router DG-GR1321 के हार्डवेयर 3.7L और फर्मवेयर V3.2.02 में पाई गई है। यूजर्स को इस राउटर का सबसे हाल ही का फर्मवेयर डाउनलोड करके अपडेट करना होगा। प्रयोगकर्ता इस राउटर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फर्मवेयर को अपडेट कर सकते हैं। CERT-In ने इसके अलावा Apple iTunes और Google Chrome के लिए चेतावनी भी जारी की है। प्रयोगकर्ताओं को तुरंत नवीनतम सॉफ्टवेयर से अपडेट करना चाहिए।