अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए उत्तरकाशी के राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला ब्रहमखाल के दो छात्रों ने स्मार्ट सेफ्टी डिवाइस तैयार की। जो ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर चालक को सतर्क करती है और शराब पीकर गाड़ी चलाने से रोकती है।
राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला ब्रहमखाल स्कूल के दो छात्रों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अकुंश लगाने , ड्राइविंग के दौरान नींद आने से रोकने वाली डिवाइस बनाई है। राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्षेत्रीय जिज्ञासा 2025-26 प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा प्रिया नेगी और अखिल राणा ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।




