Uttarakhand Weather: आज भी प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम…भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

0
182

उत्तराखंड के कई जिलों में आज (शुक्रवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 मई तक प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में मौसम बदला रहेगा। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि, 12 मई से प्रदेशभर के मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

Ads