Uttarakhand News: 14 लाख राशन कार्डधारकों को रियायती दरों पर मिलेगा नमक, शासनादेश जारी

0
140

उत्तराखंड में सरकारी राशन की दुकानों से लगभग 14 लाख राशनकार्डधारकों को राशन के साथ रियायती दरों पर एक किलो नमक मिलेगा। इसका आदेश सरकार ने दिया है।

इस महीने से सभी प्राथमिक और अंत्योदय परिवारों को नमक मिलने लगेगा। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आयोडीनयुक्त नमक इन परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात है। खाद्य मंत्री ने कहा कि खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बना रहा है। मुफ्त अन्न योजना, जिसका लाभ गरीबों को मिल रहा है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

सरकार अब प्राथमिक परिवारों और अंत्योदय के लिए एक अतिरिक्त लाभप्रद कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। अब इन परिवारों को आयोडीनयुक्त नमक विभाग से दिया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री इस योजना को जल्द ही शुरू करेंगे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सस्ते नमक दुकानों में पहुंचना शुरू हो गया है। इस महीने पात्र परिवारों को इसका लाभ मिलना चाहिए। प्रति किलो नमक आठ रुपये का दिया जाएगा।

खाद्य विभाग गरीब राशनकार्डधारकों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। उनकी जो मूलभूत आवश्यकताएं हैं, जिनमें गेहूं, चावल शामिल है, उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है। अब नमक दिया जाएगा, जो कुपोषण से लड़ने में कारगर साबित होगा।

– रेखा आर्या, खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री