उत्तराखंड: केदारनाथ में दर्शन के लिए शपथ पत्र जरूरी, बीकेटीसी का बड़ा फैसला

0
2

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समिति के अनुसार, उसके अधीन आने वाले मंदिरों में गैर सनातन धर्म के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी साझा की गई।

आस्था रखने वालों को शपथ पत्र के साथ मिलेगी अनुमति

बीकेटीसी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति सनातन धर्म में आस्था रखता है, वही सनातनी माना जाएगा। अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि वह दर्शन के लिए आती हैं, तो उन्हें अपनी आस्था का शपथ पत्र देना होगा, जिसके बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

Ads

मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर भी रहेगा प्रतिबंध

चारधाम यात्रा के दौरान मंदिर परिसर और गर्भगृह में मोबाइल फोन के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए समिति द्वारा विस्तृत एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार की जा रही है, ताकि सुरक्षा और व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जा सकें।

पहले ही बैठक में लिए गए थे महत्वपूर्ण फैसले

कुछ समय पहले आयोजित बीकेटीसी की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक सहित कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए थे।

सीएम धामी ने कही नियमों के अध्ययन की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुद्दे पर कहा कि बोर्ड के निर्णय का अध्ययन किया जाएगा। कानून, अधिनियम और पौराणिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।