Srinagar Garhwal: एसएसबी का दीक्षांत समारोह… 119 आरक्षी बने सीमा बल

0
109

आज श्रीनगर गढ़वाल में सशस्त्र सीमा बल के केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में प्रथम बुनियादी प्रशिक्षण कोर्स का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से मनाया गया। इस दीक्षांत परेड में 119 आरक्षी (उत्तर प्रदेश-49, बिहार-31, राजस्थान-31, हिमाचल प्रदेश-02, हरियाणा-02, मध्य प्रदेश-02, जम्मू एवं कश्मीर-01, पश्चिम बंगाल-01) गहन प्रशिक्षण प्राप्त करके देश की सुरक्षा करेंगे।

इस बैच में 92 स्नातक डिग्री और दो स्नातकोत्तर डिग्री हैं। छेरिंग दोरजाई, महानिरीक्षक (आसूचना) बल मुख्यालय नई दिल्ली, ने दीक्षांत परेड समारोह में पहली बार एसएसबी के शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण करते हुए आरक्षी प्रशिक्षु (पुनः नियुक्त) को सलामी दी।

Ads

छेरिंग दोरजाई, महानिरीक्षक, आसूचना, सशस्त्र सीमा बल, बल मुख्यालय नई दिल्ली के दिशा निर्देश में डिप्टी कमांडेंट राजन राय ने इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को संविधान का साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ दी।

119 आरक्षी प्रशिक्षुओं को मिला 32 सप्ताह का प्रशिक्षण

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि इन 119 आरक्षी प्रशिक्षुओं को 32 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण की अवधि में शारीरिक और मानसिक क्षमता प्रदान करने के साथ-साथ उनकी सोच में सकारात्मकता की तरंगे फैलाने का पूरा प्रयास किया गया है, ताकि वे बल की बढ़ती हुई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।

01 जून 2017 से अधिकारिक रूप से स्थापित इस केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र ने अब तक 93 प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पूरा किया है. इनमें 15 मूलभूत प्रशिक्षण, 43 पदोन्नति प्रशिक्षण, 19 इन सर्विस प्रशिक्षण और 16 व्यावसायिक विषयगत प्रशिक्षण शामिल हैं, जिसमें 03 घुड़सवारी प्रशिक्षण भी था। इन प्रशिक्षणों में प्रशिक्षित 5674 प्रशिक्षुओं को राष्ट्र सेवा में नियुक्त किया गया। आज इन 119 प्रशिक्षुओं को मिलाकर 5793 बल कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया गया है।