Sonakshi Sinha-  Zaheer Iqbal Reception : शादी के बाद रिसेप्शन में सोनाक्षी-जहीर ने शानदार प्रदर्शन किया

0
40

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी के बाद रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों ने प्राइवेट इवेंट में कानूनी तौर पर शादी के बाद रिसेप्शन दिया। दोनों की शादी मुंबई के बांद्रा अपार्टमेंट में हुई।

जिसके बाद रविवार की शाम को दादर में दोनों का भव्य रिसेप्शन हुआ। इस रिसेप्शन में अनिल कपूर, काजोल, चंकी पांडे, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

सोनाक्षी के रिसेप्शन में विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, संजीदा शेख, अरबाज खान, आदित्य रॉय कपूर, रवीना टंडन, तब्बू, हनी सिंह और सायरा बानो भी उपस्थित थे।

रिसेप्शन में जहीर इकबाल ने सफेद रंग का कुर्ता पहना था, जबकि सोनाक्षी ने लाल रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी थी। शादी के बाद दोनों ने रिसेप्शन में एक दूसरे का हाथ पकड़ा। दोनों ने मुस्कुराते हुए अपनी फोटो मीडिया में पोस्ट की।

दोनों के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। लाल रंग की शाड़ी और चूड़ी के साथ सोनाक्षी ने गोल्डन रंग की पोटली भी ले रखी थी।