ऋषिकेश। क्षेत्र में एक नाबालिग पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किराये के मकान में रह रही थी पीड़िता
शिकायतकर्ता मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। इसी दौरान एक महिला ने उसकी बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाना शुरू कर दिया।
लगातार रीति-रिवाज अपनाने के लिए किया जा रहा था दबाव
आरोप है कि संबंधित लोग नाबालिग पर एक विशेष धर्म के रीति-रिवाज अपनाने का लगातार दबाव बना रहे थे। धीरे-धीरे नाबालिग ने अपनी मां की बात मानना बंद कर दिया और उन रीति-रिवाजों को अपनाने लगी।
मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस का बयान: जांच जारी
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




