Haridwar Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला का सिर भारी वस्तु से वार कर मार डाला

0
123

हरिद्वार के ज्वालापुर में एक बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। परिवार के सभी सदस्य गंगा स्नान करने गए थे, जब हत्या हुई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला को भारी वस्तु से सिर पर वार कर मार डाला गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Ads
एसएसपी  प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अर्चना (63) पत्नी स्व. उमाकांत निवासी चाकलान ज्वालापुर घटना के वक्त घर पर अकेली थीं। प्रथमदृष्टया चोरी की घटना नहीं दिख रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाकी चीजें स्पष्ट हो सकेगी।