Gold Rate Today: जन्माष्टमी पर सोना हुआ सस्ता, चांदी के दामों में आई तेजी

0
32

सोने की कीमतों में गिरावट

देशभर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दामों में तेजी आई है। सर्राफा बाजार में 16 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,01,380 प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹92,940 प्रति दस ग्राम रहा। वहीं चांदी की कीमत ₹1,16,200 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

आज कई बड़े शहरों में सोने की कीमतों में बदलाव देखा गया।

Ads
  • दिल्ली – 24 कैरेट सोना ₹1,01,380 प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹92,940 प्रति दस ग्राम

  • अयोध्या – 24 कैरेट सोना ₹1,01,380 प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹92,940 प्रति दस ग्राम

  • चंडीगढ़ – 24 कैरेट सोना ₹1,01,380 प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹92,940 प्रति दस ग्राम

  • हैदराबाद – 24 कैरेट सोना ₹1,01,230 प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹92,890 प्रति दस ग्राम

  • जयपुर – 24 कैरेट सोना ₹1,01,380 प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹92,940 प्रति दस ग्राम

  • लखनऊ – 24 कैरेट सोना ₹1,01,380 प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹92,940 प्रति दस ग्राम

चांदी के भाव में तेजी

सोने की तरह चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर में चांदी का भाव ₹1,16,200 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ। वहीं हैदराबाद में चांदी के दाम बढ़कर ₹1,26,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए।

बाजार में मिला-जुला रुख

जन्माष्टमी के अवसर पर सर्राफा बाजार में जहां सोने की कीमतों में गिरावट आई है, वहीं चांदी के दामों ने तेजी पकड़ ली है। इससे निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए बाजार में खरीद-फरोख्त का नया रुझान देखने को मिल रहा है।