हरिद्वार रोड पर तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पलटा वाहन

0
104

ऋषिकेशः हरिद्वार रोड पर नगर निगम गेट के सामने तेज गति से चल रहे एक लोडर वाहन ने सड़क पर बैठे सांड को टक्कर मार दी। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पलट गया। जिससे डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मामले में डिवाइडर का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर देकर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक देर रात ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जा रहा तेज रफ्तार लोडर वाहन नगर निगम गेट के सामने सड़क पर बैठे सांड से टकरा गया। जिससे सांड गंभीर रूप से घायल हो गया। सांड से टकराने के बाद वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह ड्राइवर को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। डिवाइडर का निर्माण कर रहे ठेकेदार लव कोहली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एमडीडीए की ओर से डिवाइडर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। वाहन के टक्कर लगने से डिवाइडर क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे काफी नुकसान हो गया है। इसलिए वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और क्षतिग्रस्त डिवाइडर का खर्चा भी वसूल किया जाए।

Ads

शिकायत के बाद पुलिस ने लोडर वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। बता दें की घटना में वाहन के चपेट में कोई नहीं आया जिससे जनहानि होने से बच गई।