ऋषिकेश में सीएम धामी ने श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात, आध्यात्मिक और सामाजिक मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

0
1

ऋषिकेश। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनि की रेती स्थित शीशमझाड़ी में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और योगगुरु श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच समाज में समरसता, आध्यात्मिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

आर्ट ऑफ लिविंग के योगदान को बताया प्रेरणादायक

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानव मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक राज्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

Ads

राज्य के विकास में संतों के मार्गदर्शन की अहम भूमिका

सीएम धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए संत-महात्माओं का मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। उनके विचार समाज को सही दिशा देते हैं और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।

उत्तराखंड की वैश्विक पहचान को और मजबूत करने पर जोर

श्री श्री रविशंकर ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान रखता है। उन्होंने इसे और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे उत्तराखंड विश्व में आध्यात्मिक केंद्र के रूप में और उभर सके।