अल्मोड़ा। शहर में नशे में उत्पात मचाने वाले युवकों पर नियंत्रण करना पुलिस के लिए लगातार चुनौती बनता जा रहा है। इसी बीच अल्मोड़ा के माल रोड क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
Toggleमाल रोड बस स्टेशन के पास देर रात हुआ हंगामा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर के माल रोड स्थित बस स्टेशन के पास देर रात कुछ युवक नशे की हालत में आपस में झगड़ा करते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। करीब 4 मिनट 36 सेकंड के इस वीडियो में युवक बीच सड़क पर किसी बात को लेकर बहस करते हुए माहौल खराब करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा वीडियो
घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं शहर की छवि को खराब करती हैं और इससे आम लोगों को भी परेशानी होती है।
नशेड़ियों पर लगाम लगाना पुलिस के लिए चुनौती
अल्मोड़ा में नशे की घटनाओं को नियंत्रित करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे।




